झारखंड में आज आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीन चुनाव रैलियां रद्द कर दी गयी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने आज यहां बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आज राज्य में कोडरमा, खूंटी और रांची में होने वाली तीनों चुनावी सभाएं खराब मौसम की आशंका में रद्द कर दी गयी हैं।
उन्होंने बताया कि जिन सभाओं को अमित शाह संबोधित करने वाले थे उन्हें अब मुख्यमंत्री रघुवर दास, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लोकसभा चुनावों के लिए झारखंड के प्रभारी मंगल पांडेय तथा आज्सू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो संबोधित करेंगे। उड़़ीसा और पश्चिम बंगाल में फोनी तूफान आने के चलते झारखंड के सीमावर्ती जिले पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज और दुमका में एलर्ट जारी किया गया है और पूरे राज्य में लगभग सभी जिलों में स्कूल बंद कर दिये गये हैं।
चक्रवात फानी के कारण ममता ने रैलियां की रद्द, लोगों से की घरों में रहने की अपील
अमित शाह की आज जिन स्थानों पर रैलियां होने वाली थीं वहां छह मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। झारखंड में राज्य के दूसरे चरण में और देश के पांचवें चरण में छह मई को राजधानी रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार चार मई की शाम बंद हो जाएगा।
इससे पूर्व पहले चरण में 29 अप्रैल को जिन तीन सीटों पर मतदान हुए थे उनमें से पिछले चुनाव में लोहरदग्गा, पलामू और चतरा तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने मोदी लहर में राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें जीती थीं।


Download Android App
Download iOS App



