आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल में आग लग गयी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस होटल को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील किया गया गया था। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल में लगी था। धुएं के कारण कोविड -19 केयर सेंटर में भर्ती रोगियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं डर के कारण कुछ लोग इमारत की पहली मंजिल से कूद गए।

शहर के पुलिस आयुक्त श्रीनिवास राव ने कहा कि दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है। बताया गया है कि हादसा के वक्त होटल में 30 कोविड-19 रोगियों सहित लगभग 40 लोग मौजूद थे। बचाए गए मरीजों को पास के अन्य कोविड केयर सेंटर्स में शिफ्ट कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



