आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को विजयवाड़ा स्थित राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन से मुलाकात की।राज्यपाल कार्यालय ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी भारती भी थीं।
जगन और भारती ने राज्यपाल एवं उनकी पत्नी से करीब 40 मिनट तक बातचीत की।वाईएसआर कांग्रेस के चार नेताओं को विधान परिषद् का सदस्य नामित करने के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री ने राजभवन का दौरा किया।पूर्ववर्ती तेलुगुदेशम पार्टी की सरकार के वक्त नामित किए गए निवर्तमान विधान परिषद् सदस्यों का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो गया।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा को मंजूरी दे दी और चार पूर्व विधायकों थोटा तिरूमुरतुलू, वाईएसआर के राज्य महासचिव लेल्ला अप्पी रेड्डी तथा नेता रमेश यादव एवं मोशेन राजू को विधान परिषद् के लिए नामित कर दिया। तेदेपा ने तिरूमुरतुलू और अप्पी रेड्डी के नामांकन पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं। इसने कहा कि रमेश यादव भी पहले आपराधिक मामलों का सामना कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



