आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।पीएमओ ने इस मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
The Chief Minister of Andhra Pradesh, Shri @ysjagan called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/blkPNS3UE0
— PMO India (@PMOIndia) August 22, 2022
विगत तीन महीने के भीतर रेड्डी और मोदी के बीच हुई इस दूसरी मुलाकात में क्या बातें हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान पोलावरम परियोजना और राहत और पुनर्वास पैकेज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है।


Download Android App
Download iOS App



