आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार ने सोमवार से कक्षी 9वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर स्कूल आने या ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने का विकल्प दिया है।
एक अधिकारी ने कहा, सोमवार से स्कूल फिर से शुरू होंगे। 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र अपनी इच्छा के अनुसार, चाहें तो नियमित कक्षाओं में आ सकते हैं या ऑनलाइन तौर पर कक्षाओं से जुड़ सकते हैं।
अनलॉक 4.0 में केंद्र सरकार ने स्कूलों को सोमवार से कक्षा 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।
हालांकि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से कक्षाओं में आना है या ऑनलाइन जुड़ना है, इसके लिए उनके निर्णय को लेकर अभिभावकों को लिखित में अपनी सहमति देनी होगी। इस बीच छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे सुरक्षित वातावरण में कक्षाएं संचालित करने के लिए सभी कोरोना दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करें।


Download Android App
Download iOS App



