आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार तड़के पटाखों की दुकानों में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि आग की चपेट में आने वाली तीन में से एक दुकान में मजदूर सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीनों दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गईं, लेकिन दमकलकर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया ने अन्य दुकानों को नष्ट होने से बचा लिया।दीपावली के मौके पर एक ईंधन स्टेशन के ठीक सामने पटाखों की दुकानों को लगाया गया था लेकिन आग नहीं फैली क्योंकि दमकल की चार गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस और दमकलकर्मियों को अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



