EX बायफ्रेंड संग शादी में शरीक हुई सुष्मिता सेन फोटो वायरल, ललित मोदी को लेकर यूजर्स ने पूछे मजेदार सवाल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक बार फिर सुष्मिता सेन एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट हुईं। दोनों को साथ में देखकर ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री
सुष्मिता सेन अपनी अभिनय और फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों
में बनी रहती हैं। एक बार फिर अदाकारा अपनी लव लाइफ को लेक चर्चा में आ गई है। आइपीएल
फाउंडर ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा
दी थी। एक बार फिर
सुष्मिता अपने
एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट हुई हैं।
दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।

Sushmita Sen and Rohman Shawl step out together in Mumbai quashing break-up  rumours - India Today

इन तस्वीरों के
सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर नए-नए
गॉसिप्स उड़ने लगे है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है ये एक्स
कपल ब्रेकअप के बाद कई बार एक दूसरे से साथ स्पॉट किया जा चुका है। मगर लगातार
दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे
हैं।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की फोटो एक पैपराजी अकाउंट से साझा की गई है। इन
तस्वीरों को एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। दरअसल, सुष्मिता
और रोहमन बीती रात (22 अक्टूबर 2022)
डॉक्टर हरिकेष पई और रेशमा पई की बेटी अनविशा
की शादी के मौके पर दोनों साथ में दिखे।

इस मौके पर सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों रेने और अलिषा के साथ पहुंची थी।
इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आए। शादी में सभी मैचिंग
ब्लैक आउटफिट पहने नजर आए। सुष्मिता और रोहमन को साथ देखकर एक बार फिर लोगों ने तरह
तरह की बातें करना शुरू कर दिया।

ज्यादातर यूजर्स फोटो पर कॉमेंट कर ललित मोदी के बारे में सवाल कर रहे हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि कुछ समय पहले ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ
तस्वीरों को शेयर कर उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर बताकर हंगामा मचा दिया था। हालांकि
उस तस्वीरों के बाद सुष्मिता और ललित की कोई भी फोटो और वीडियो सामने नहीं आए।
पिछले दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी।

 

Desk Team