आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक मंदिर को नवरात्रि समारोह के तहत 8 करोड़ रुपये के करेंसी नोटों और सोने के गहनों से सजाया गया है।
वासवी कन्याका परमेश्वरी मंदिर की प्रबंधन समिति ने दीवारों और फर्श को 3.5 करोड़ रुपये के करेंसी नोट और गहनों से सजाया। 1 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक के अलग-अलग नोटों की गड्डी भगवान के चारों ओर, फर्श पर, दीवारों पर चिपकाए गए और यहां तक कि छत से भी लटकाए गए।
135 साल पुराने इस मंदिर की समिति के अनुसार, करेंसी नोट और सोने के आभूषण भक्तों का योगदान है और उत्सव के बाद उन्हें वापस कर दिया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब आंध्र प्रदेश के किसी मंदिर को दशहरा समारोह के उपलक्ष्य में इस तरह से सजाया गया है। पिछले साल, नेल्लोर जिले के वासवी कन्याका परमेश्वर मंदिर को 5.16 करोड़ रुपये के करेंसी नोटों से सजाया गया था।
आयोजकों ने मंदिर को 2,000 रुपये, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये के नोटों से बने माला और गुलदस्ते से सजाया। नवरात्रि समारोह के दौरान बड़ी संख्या में भक्त धन की देवी ‘धनलक्ष्मी’ के अवतार की पूजा करते हैं।
इससे पहले, तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में कन्याका परमेश्वरी मंदिर को 1,11,11,111 रुपये के करेंसी नोटों से सजाया गया था। 2017 में, मंदिर समिति ने 3,33,33,333 रुपये के करेंसी नोटों के साथ मंदिर को सजाया था।


Download Android App
Download iOS App



