देश के ज्यादातर राज्य कोरोना वायरस (कोविड-19) की गंभीर महामारी से ग्रस्त है। देश में तेजी से बड़े कोरोना के मामलों के लिए दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी जमात को जिम्मेदार बताया गया है। इसी बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के लिए दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार बताया है।
अनिल देशमुख ने अपने बयान में कहा, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज जैसा एक कार्यक्रम 15-16 मार्च को मुंबई के पास वसई में आयोजित होने वाला था, लेकिन हमने इसकी अनुमति नहीं दी थी। दिल्ली पुलिस ने हमारे जैसे इस कार्यक्रम को क्यों नहीं रोका?
महाराष्ट्र : उद्धव सरकार का सहयोग करने के लिए कांग्रेस ने COVID-19 कार्यबल का किया गठन
उन्होंने आगे कहा कि पूरे राज्य की मशीनरी इस महामारी को रोकने में लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस की वजह से महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में यह नई समस्या सामने आई है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। देश में अभी तक कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है।
महाराष्ट्र में गुरुवार तक कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर आज 1297 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूरे देश में 540 नये मामले सामने आये और 17 लोगों मौत हुई हैं। भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 5916 हो गई है जिनमें 5095 सक्रिय मामले हैं। संक्रमित हुए 565 ठीक भी हुए हैं और 565 मौतें हुई हैं।