पश्चिम बंगाल के चर्चित पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल सीबीआई के समक्ष पेश होने के बजाय अस्पताल पहुंच गए। ‘बैचेनी’ की शिकायत के बाद टीएमसी नेता बुधवार को कोलकाता के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में उन्हें तलब किया था।
अधिकारियों ने बताया कि मंडल को सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के लिए पांचवीं बार समन जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि वह पहले भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।
WB : TMC नेता ने मनमोहन सिंह से संबंधित शेयर की फर्जी पोस्ट, विवाद बढ़ने के बाद की डिलीट
मंडल के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी समेत ‘बैचेनी’ की शिकायत थी, जिसके बाद वह एसएसकेएम अस्पताल गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मंडल की तरफ से अब तक कोई संदेश नहीं मिला है।
एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, “हम अब भी उनका इंतजार कर रहे हैं।” तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष मंडल केंद्रीय एजेंसी के सामने पहली बार पेश होने की अटकलों के बीच मंगलवार रात कोलकाता पहुंचे थे। पशु तस्करी मामले में उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान करने से इनकार करने के एकल पीठ के आदेश को कलकत्ता हाई कोर्ट ने बरकरार रखा था, जिसके बाद सीबीआई ने मंडल को तलब किया था।


Download Android App
Download iOS App



