पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद जारी हिंसा के बीच राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में एक महिला भाजपा नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राज्य भाजपा के सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी सूचना दी है।
भाजपा के एक नेता ने कहा, “उत्तर 24 परगना के हन्नीबल में अमलानी ग्राम पंचायत में भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता सरस्वती दास (42) की हत्या कथित तौर पर गुरुवार की शाम को तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा की गई।”
पुलिस ने कहा कि खून से सने उनके शव को उनके आवास से बरामद किया गया। पुलिस ने आगे कहा, “गोली लगने से मौत हुई है। हम छानबीन कर रहे हैं कि महिला की कोई राजनीतिक या आपसी रंजिश थी या नहीं, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।”
पश्चिम बंगाल में 3 लोगों की मौत, हत्याओं का दोष एक-दूसरे के सिर मढ़ रहे हैं तृणमूल और भाजपा
उत्तर 24 परगना का माहौल बीते शनिवार से गर्म है, जब संदेशखली में तृणमूल और भाजपा के कार्यकर्तओं के बीच झड़प में कम से कम तीन लोग मारे गए थे। भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उनके दो कार्यकर्ताओं को गोली मार दी।


Download Android App
Download iOS App



