मिजोरम में मादक पदार्थो का बड़ा जत्था बरामद, 167 करोड़ रुपये के जब्त किए गए ड्रग्स, जानें पूरा मामला

Summary :

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए, असम राइफल्स के जवानों ने पूर्वी मिजोरम के चंफाई जिले में 167.86 करोड़ रुपये की

देश के कई राज्यों में अवैध ड्रग्स बरामद की जा रही है एक ऐसा ही मामला मिजोरम से सामने आया जहां पर मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी मात्रा में अभियान चलाया जा रहा था क्योंकि इस ड्रग्स से राज्य की आम जनता इन नशीले पदार्थों की चपेट में आ रही थी और लोगों का भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था। इसलिए असम राइफल्स के जवानों ने पूर्वी मिजोरम के चंफाई जिले में 167.86 करोड़ रुपये की अत्यधिक नशे की लत वाली 5.05 लाख मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की हैं। गोरतलब इस बात की  पूर्ण जानकारी रक्षा सूत्रों ने सांझा की हैं। 
सावधान! दुनियाभर में बिकने वाले ये ड्रग्स हैं बेहद जानलेवा - drugs -which-are-dangerous-for-life
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने शनिवार शाम को बताया कि 55.8 किलोग्राम वजन के ड्रग्स को एक वाहन में गुप्त रूप से लाया गया था। उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों ने मेलबुक गांव में वाहन को रोका और 50 बड़े बंडलों में निहित 5.05 लाख मेथमफेटामाइन की गोलियां बरामद की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग्स जब्ती के सिलसिले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स और हिरासत में ली गई महिला को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जोखावथर थाने को सौंप दिया गया।पुलिस को संदेह है कि ड्रग्स की तस्करी म्यांमार से की गई।मिजोरम अपने पड़ोसी देश म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

Desk Team