गाजियाबाद : मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से हाल में जीत हासिल करने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि देश की सुरक्षा और उन्नति के लिए शस्त्र एवं शास्त्र दोनों जरूरी है। वीर सावरकर की जयंती के मौके पर स्थानीय एल्टसेंटर के ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ने यह बात कही।
इस दौरान पद्म विभूषण से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बी एन शाह ने राष्ट्रीय एकीकरण के लिए सैन्य प्रशिक्षण को अनिवार्य बताया। राष्ट्रीय सैनिक संस्था, शहीद स्मृति फाउंडेशन, त्यागी समाज आदि के द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।


Download Android App
Download iOS App



