सर्दियों से लद्दाख सीमा पर सुरक्षा हालात जानने के लिए भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे आज लद्दाख सेक्टर की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के एकीकृत हेडक्वाटर के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने दी। नरवणे अपनी यात्रा के दौरान लद्दाख सेक्टर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
वह सेक्टर में तैनात जवानों से भी बातचीत करेंगे। भारतीय सेना ने अपने एक ट्वीट में कहा, “जनरल एमएम नरवणे सीओएएस मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए लद्दाख सेक्टर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। नरवणे सबसे कठिन इलाके और मौसम की स्थिति में तैनात सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे।”
वहीं दूसरी तरफ नरवणे का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल सर्द के मौसम में तेज बर्फबारी होने के कारण लद्दाख का कई हिस्सा देश के अन्य हिस्सों से कट जाता है ऐसे में भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय जवानों का उत्साह बढ़ाने और ठंड में भी सरहद पर डटे रहकर भारत की रक्षा के लिए सेना प्रमुख अपने प्रवास के दौरान उन कठिन इलाकों में जाकर वहां तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे. उनका उत्साह भी बढ़ाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



