असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने पड़ोसी देश बांग्लादेश के जिहादी संगठनों से कथित तौर संबंध रखने वाले पांच लोगों को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के दो दिन बाद रविवार को दावा किया कि चरमपंथी समूहों के और गुट राज्य में सक्रिय हैं।
राज्य में आने वाले समय में कुछ “खतरनाक हो सकता था
सरमा ने यह भी कहा कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान एकत्र की गई सूचना में खुलासा हुआ है कि राज्य में आने वाले समय में कुछ “खतरनाक हो सकता था।” सरमा ने संवाददाताओं से कहा, “(जिहादियों का) एक बड़ा मॉड्यूल पकड़ा गया है लेकिन हमें इस संबंध में और काम करने की जरूरत है।” उन्होंने कहा, “हमारी सूचना के अनुसार, राज्य में ऐसे और मॉड्यूल सक्रिय हैं। हम (उन्हें पकड़ने के लिए) सूचना के विभिन्न स्रोत का निर्माण कर रहे हैं।”
सरमा ने इस कार्रवाई को “बड़ी सफलता” करार दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में जो गिरफ्तारी की गई उन चरमपंथी ताकतों के बारे में सूचना एकत्र करने के लिए एक विशेष इकाई बनाई गई थी। सरमा ने इस कार्रवाई को “बड़ी सफलता” करार दिया और कहा, “गिरफ्तार किये गए इन जिहादियों से प्राप्त सूचना से पता चला कि राज्य में आने वाले समय में कुछ खतरनाक हो सकता था।”
गिरफ्तार किये गए आरोपियों ने क्या खुलासा किया इस बाबत मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं बताया। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा कि एक बांग्लादेशी नागरिक समेत पांच लोगों को बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया। इन पर अल-कायदा से संबद्ध एक जिहादी समूह से संबंध होने का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



