एक तरफ जहां गुजरात के चुनाव नजदीक आ रहे है उतनी ही आम आदमी पार्टी की चिंताएं बढ़ती जा रही है। अरविन्द केजरीवाल की पार्टी इस बार गुजरात में जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है अपना परचम लहराने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इस सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अंदेशा जताया है कि उनकी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा किसी केस में गिरफ्तार किया जा सकता है।
राघव चड्ढा पर क्या केस बनेगा मालूम नहीं – केजरीवाल
अरविन्द केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राघव चड्ढा को किस केस या किस आरोप में गिरफ्तार करेंगे ये तो अभी नहीं पता चला है पर उनके सूत्रों ने बताया है कि इस सब साजिश की तैयारी चल रही है।

अरविन्द केजरीवाल ने बाकायदा ट्वीट करते हुए कहा गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद से राघव चड्ढा सत्ता पक्ष की नजरों में अटके है और जबसे उन्होंने प्रचार के सिलसिले में गुजरात के दौरे किये है सब बौखलाए हुए है। सुनने में आया है कि ये लोग अब राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे। अभी जानकारी नहीं है कि राघव चड्ढा को किस केस में किया जायेगा और उनपर क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।
पंजाब की सफलता के बाद बढ़ा राघव चड्ढा का कद
आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भी अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि पूरा देश इनके कारनामे देख रहा है, जनता सब समझ रही है। ये तो बहुत घटिया राजनीति है। हम राघव चड्ढा के साथ हैं।

बता दें, राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही उन्हें पंजाब सरकार की एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन भी बनाया गया हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले दिनों आप ने उन्हें गुजरात में सह प्रभारी बनाकर भेजा है। पंजाब में भी पार्टी के लिए राघव चड्ढा यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वहां की सफलता ने उनका राजनीतिक कद भी बढ़ाया है । अन्ना आंदोलन के समय से ही राघव केजरीवाल के साथ जुड़े रहे हैं। पेशे से सीए राघव को पार्टी का भरोसेमंद और अरविन्द केजरीवाल का करीबी भी माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



