हरिद्वार में बोले अरविंद केजरीवाल- उत्तराखंड में आप की सरकार बना दो, बाकी जिम्मेदारी मेरी

Summary :

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हरिद्वार में हैं। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिशन उत्तराखंड’ पर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हरिद्वार में हैं। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिशन उत्तराखंड’ पर दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। इस क्रम में रविवार को उन्होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस किया और कहा कि लोग दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास को देख सकते हैं। ऐसे में उत्तराखंड की जनता ने इस बार नई पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है। हम लोगों से बात करेंगे।

केजरीवाल ने ऑटो वालों से कहा कि दिल्ली में जब उनकी पार्टी ने सरकार बनाई थी, उसमें 70 फीसदी योगदान ऑटो वालों का था। AAP के साथ संवाद में मौजूद सभी ड्राइवर्स से उन्होंने कहा कि वे सरकार बनाने में मदद करें, उनकी समस्याओं का समाधान आम आदमी पार्टी कर देगी।
दिल्ली के काम गिनाए
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में  के किए काम गिनाते हुए उत्तराखंड के ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स से कहा कि हमने दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है, गरीब हो या अमीर हम सबका इलाज मुफ्त में करते हैं। उत्तराखंड में भी सरकार बनी, तो यह सुविधा लागू की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में किसी भी ऑटो वाले को कॉल कर पूछ लेना कि केजरीवाल कैसा काम कर रहा है? अगर किसी का एक्सीडेंट होता है तो उसके इलाज का खर्च सरकार देगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हम ऐसा सिस्टम बनाएंगे कि आपको ऑटो वालों से प्यार हो जाएगा।
ऑटो वाले को 5-5 हजार रुपएस दिए
दिल्ली में RTO का कामकाज ऑनलाइन किए जाने के बारे में बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सबकुछ ऑनलाइन हो गया है।फिटनेस सर्टिफिकेट के अलावा सारे काम घर बैठे किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सब घर बैठ गए तो ऑटो वाले के अकाउंट में हमारी सरकार ने 5-5 हजार रुपए डाल दिए। केजरीवाल ने आगामी चुनाव में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मैं यहां आप लोगों को गले लगा कर आपका भाई बनने आया हूं। आप उत्तराखंड में हमारी सरकार बनाएं, आपके बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी मेरी है।
उन्होंने ऑटो-टैक्सी वालों से अपील की कि पूरे उत्तराखंड के ऑटो-टैक्सी पर आम आदमी पार्टी के पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर कहा कि उत्तराखंड में आप सभी ने बीजेपी और कांग्रेस को कई बार मौके दिए हैं, एक बार आप मुझे मौका दे कर देखिये। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद फिर दोबारा कभी दूसरी पार्टी की तरफ आपको देखना नहीं पड़ेगा।

Desk Team