उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी की उस किताब को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है, जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इस मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रिजवी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।
पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद ओवैसी ने कहा, यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक किताब लिखी जिसमें पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं। हमने अनुरोध किया कि उस पर मामला दर्ज किया जाए। कमिश्नर ने हमें एक आपराधिक मामले का आश्वासन दिया। हमें उम्मीद है कि रिजवी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने पैगंबर मोहम्मद की जिंदगी पर किताब लिखकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। वसीम रिजवी ने गाजियाबाद के डासना के महाकाली मंदिर में दर्शन करने के बाद महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से अपनी विवादित किताब ‘मोहम्मद’ का विमोचन कराया था।
उनका दावा है कि ‘इस्लाम दुनिया में क्यों आया और इतना आतंकवादी विचार क्यों रखता है?’ इसी बात को यह किताब उजागर करती है। इसके अलावा उनका दावा है कि ये किताब पैगंबर मोहम्मद साहब के चरित्र को भी उजागर करती है। वसीम रिजवी पहले भी कुरान की आयतें हटाने की याचिका से भी विवादों में रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



