फर्जी बाबा अशोक खरात पर ED का शिकंजा, बेहिसाब संपत्ति और काली कमाई की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश

Ashok Kharat Case Update

Ashok Kharat Case Update:महाराष्ट्र के नासिक के फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ चल रही जाँच में अब एक नया मोड़ आया है। दुष्कर्म, यौन शोषण और करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे अशोक खरात की बेहिसाब संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की पुष्टि की है कि ईडी अब उसकी संपत्ति और पैसों की जांच करेगी।

Ashok Kharat Case Update: खरात की काली कमाई की जांच करेगी ED

Ashok Kharat Case Update
Ashok Kharat Case Update (Source: Social Media)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी देते हुए कहा कि अशोक खरात ने कथित तौर पर अवैध रूप से भारी संपत्ति खड़ी की है। क्योंकि यह मामला अब सिर्फ व्यक्तिगत अपराधों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें बड़े पैमाने पर पैसों के लेनदेन में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। इसलिए अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस पूरे मामले की जांच करेगी। एजेंसियां अब खरात के बैंक खातों, बेनामी संपत्तियों और विदेशों से होने वाले संभावित लेन-देन की गहराई से जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि ठोस सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खैरात के ठिकानों से क्या-क्या मिला?

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने पिछले दिनों खैरात के ठिकानों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को 6 लाख रुपये से अधिक की नकदी, एक पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस और 5 खाली खोखे मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को ‘दैवीय शक्तियों’ का स्वामी बताकर महिलाओं को धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर बहलाता था और फिर उनके साथ गलत काम करता था। पीड़ितों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, खरात पीड़ितों को उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप कराता था।

Ashok Kharat Case Update: CDR लीक पर बवाल, सरकार ने सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

Ashok Kharat Case Update (1)
Ashok Kharat Case Update (Source: Social Media)
इस मामले में ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (CDR) लीक होने को लेकर विवाद सामने आया है। इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ़ कहा है कि किसी को भी किसी की निजी जानकारी तक पहुंचने का अधिकार नहीं है। केवल अधिकृत एजेंसियां ही इसे एक्सेस कर सकती हैं। ऐसे ये जांच का विषय बन गया है कि आखिर यह डेटा लीक कैसे हुआ और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। सरकार ने इस पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

खरात के खिलाफ करीब 12 मामले दर्ज

CM फडणवीस के अनुसार, अब तक अशोक खरात के खिलाफ करीब 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 7 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है, जबकि एक महत्वपूर्ण मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई पीड़ित महिलाएं सामने आकर जानकारी दे रही हैं। सरकार का कहना है कि लोगों का भरोसा जांच एजेंसियों पर बढ़ रहा है और यही वजह है कि नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह हड़कंप! Bihar के नालंदा में NIA-ATS का एक्शन, कई ठिकानों पर चल रही ताबतोड़ छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।