मिजोरम के आइजोल से असम राइफल्स ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आइजोल बटालियन ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही को अंजाम देते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी को विफ़ल किया। कार्यवाही के दौरान 70 लाख रुपय की हेरोइन बरामद किया गया। असम राइफल्स ने सोमवार को एक बयान में बताया कि एक खुफिया इनपुट के आधार पर 23 सेक्टर असम राइफल्स की आइजोल बटालियन ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मिजोरम के आइजोल के जोनुआम माइनको रोड के सामान्य इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कार्यवाही करते हुए 5 तस्करों को 140 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
साबुन के डिब्बों में हेरोइन छुपाकर ले जा रहे थे
असम राइफल्स के मुताबिक ये हेरोइन 10 साबुन के डिब्बों में छुपाकर ले जाए जा रही थी। वहीं बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई है। शुरूआती पूछताछ में पता चला कि ये ड्रग्स सीमा पार तस्करी किए जाने थे। फिलहाल जब्त की गई खेप व पकड़े गये पांचों तस्करों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
अवैध ड्रग्स की तस्करी मिजोरम राज्य के लिए चिंता
बताया जा रहा है कि आगे की पूछताछ के आधार पर और कार्यवाही हो सकती है। वहीं असम राइफल्स ने कहा कि अवैध ड्रग्स की तस्करी मिजोरम राज्य के लिए चिंता का एक प्रमुख कारण है। यही वजह है कि असम राइफल्स के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तस्करों के प्रयासों को विफल कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



