असम चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Summary :

Assam Assembly Election:असम विधनसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है, जो जालुकबारी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।…

Assam Assembly Election:असम विधनसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व सरमा का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है, जो जालुकबारी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

चुनावी मैदान में उतारे मजबूत नेता

बीजेपी ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपने मजबूत नेताओं को टिकट दिया है। गुवाहाटी और आसपास की सीटों पर खास ध्यान दिया गया है। गोलकगंज से अश्विनी राय, धुबरी से उत्तम प्रसाद, और मंदिया से बदल चंद्र आर्य को टिकट मिला है। गोआलपाड़ा वेस्ट से पबित्र राभा, दुधनाई से टंकेश्वर राभा, बिरसिंह-जरुआ से माधवी दास, और अभयापुरी से भूपेन राय चुनावी मैदान में उतरेंगे। भोवानिपुर-सोरभोग सीट से रंजीत कुमार दास को उम्मीदवार बनाया गया है।

9 अप्रैल को होंगे चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव के परिणाम की घोषणा 4 मई को की जाएगी। असम के अलावा इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 4 मई को ही आएंगे।

चुनाव प्रचार के लिए असम जाएंगे पीएम मोदी

आसाम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में राज्य के दौरे पर रहेंगे , जहां वह 1 अप्रैल, 3 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। वो भी असम के कई इलाकों में चुनावी रैलियां करेंगे।

यह भी पढ़ें: रास लाफान तेल सेंटर पर हमले के बाद कतर ने ईरानी सेना और सुरक्षा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।