पेपर लीक होना भारत में जैसे आम बात हो गई है आए दिन किसी न किसी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होता रहता है,ऐसी ही पेपर लीक की घटना असम से सामने आ रही है, जहां बोर्ड के 10 वीं कक्षा का पेपर लिक हो गया है। असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने सोमवार को कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का सामान्य विज्ञान का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिक्षा मंत्री पेगू ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराध जांच विभाग को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है। सरकार ने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

जल्द ही तय होगी परीक्षा की नई तारीख
पेगू ने पत्रकारों से कहा, रविवार रात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) को कुछ सुराग मिले कि सोमवार को होने वाली (सामान्य विज्ञान) परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। इसलिए परीक्षा रद्द कर दी गई। अगली तारीख की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही प्रश्नपत्र लीक के स्रोत और इसमें शामिल लोगों का पता चल पाएगा। पेगू ने कहा, शिक्षकों के शामिल होने का कोई सवाल नहीं है। प्रश्नपत्र पुलिस थानों में रखे जाते हैं और परीक्षा के दिन सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर ले जाए जाते हैं।



Download Android App
Download iOS App



