असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक कुल 2.72 करोड़ रुपए नकद और 1.1 करोड़ रुपए की शराब जब्त की जा चुकी है। एक निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न जिलों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 23 शिकायतें भी मिली हैं।
उन्होंने बताया कि राज्यभर में पुलिस, उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें नकद राशि, कीमती वस्तुओं, शराब और प्रतिबंधित सामग्रियों की संदेहास्पद आवाजाही पर निकटता से नजर रख रही हैं, ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोका जा सके और राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें। उल्लेखनीय है कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरण में चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



