बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर लोगों के बीच किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। वैसे तो सुहाना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। तभी तो उनका स्टाइल हमेशा चर्चा का विषय बना रही है। हालांकि अभी तक सुहाना ने फिल्मों में एंट्री नहीं की है,लेकिन उनका फैशन सेंस हर किसी के दिल को छू जाता है। मालूम हो सुहाना खान बी-टाउन के सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक हैं।

सुहाना ने शेयर की तस्वीर…
हाल ही में सुहाना खान ने अपनी दोस्त के साथ एक तस्वीर शेयर करके एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस समय सुहाना खान न्यूयॉर्क में हैं। वहीं से उन्होंने अपनी दोस्त के साथ एक अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। साथ ही तस्वीर के साथ उन्होंने काले दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

सुहाना खान ने अपनी दोस्त संग यह खूबसूरत तस्वीर बीते रविवार को साझा की है। तस्वीर में सुहाना काले रंग की लेदर की जैकेट पहन रखी थी,जिसको हल्के गुलाबी रंग की ट्यूब टॉप पर पेयर अप किया था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सुहाना ने गले में एक मोती का हार भी पहना हुआ है। सुहाना की दोस्त की बात करें तो उन्होंने एक रुमालनुमा डिजाइन की टॉप पहना हुआ है,जिसे उन्होंने ग्रे जींस के साथ पहना है।

सुहाना खान की पॉपुलैरिटी की बात करें तो उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। शाहरुख खान की बेटी अक्सर अपने दोस्तों संग इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। सुहाना के कुछ दोस्त विदेशी है।

गौरतलब है शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं जब कभी शाहरुख खान से उनकी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लकर सवाल किया गया तब उनका कहना था कि सुहाना अपनी पढ़ाई पूरी कर ले इसके बाद वो फिल्मों में अभिनय करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



