असम सरकार ने एक बुजुर्ग डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या के मामले की जांच कर रही श्याम जगन्नाथन समिति से एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति से यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को वित्त सचिव और आयुक्त जगन्नाथन को 73 वर्षीय डॉक्टर देवेन दत्त की जोरहट के चाय बागान में हत्या की जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञप्ति में एक सदस्यीय समिति से प्रशासन की ओर से हुई गड़बड़ी को लेकर जिम्मेदारी तय करने और ऐसी भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों को लेकर सलाह देने को कहा गया है।
असम सरकार ने दत्ता की हत्या मामले की सुनवाई के लिए एक फास्ट ट्रैक अदालत के गठन का भी निर्णय लिया है। जोरहट जिले में 31 अगस्त को तियोक चाय बगान के अस्पताल में एक बगान कर्मी की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने 73 वर्षीय डॉक्टर देबेन दत्त की पिटाई की। इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



