असम और नागालैंड के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी ने कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें कल रात गुवाहाटी के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह वैक्सीन लेने के बाद वह संक्रमित हुए हैं, यह उन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं ली थी।
लक्षण आने के बाद कराई थी जांच
असम राजभवन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल और उनकी पत्नी ने पिछले दिनों RT-PCR जांच कराई थी। कुछ लक्षण होने के चलते उन्होंने पत्नी के साथ जांच कराने का फैसला किया था। बुधवार को इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें राज्यपाल जगदीश मुखी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि उनकी पत्नी संक्रमित नहीं पाई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद राज्यपाल को बुधवार शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी समय समय पर प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें सर्वोत्तम उपचार मिले।
7 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
असम सरकार के मुताबिक अभी तक असम में कोरोना संक्रमण के 5.80 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मौजूदा समय में पूरे राज्य के अदंर कोरोना संक्रमण के कुल 7707 एक्टिव केस हैं।
केजरीवाल से लेकर राजनाथ तक कई नेता संक्रमित
जनवरी की शुरुआत से ही तेज हुई कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में राजनेता आने लगे हैं। पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हुए। इसके बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, सांसद मनोज तिवारी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सांसद मनोज तिवारी जैसे कई राजनेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



