Assam News : सरकार ने पूर्वोत्तर के पहले ड्रोन स्कूल का किया उद्घाटन

Summary :

भारत को ड्रोन तकनीक का गढ़ बनाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूर्वोत्तर के असम में पहला पायलट प्रशिक्षण स्कूल खोला गया है।

भारत को ड्रोन तकनीक का गढ़ बनाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूर्वोत्तर के असम में पहला पायलट प्रशिक्षण स्कूल खोला गया है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।‘असम इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलेपमेंटकॉरपोरेशन लिमिटेड’ (एएमटीआरओएन) ने इस परियोजना के लिए भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के स्टार्टअप ‘एजुरेड’ और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएम) कोलकाता के ‘इनोवेशन पार्क’ से हाथ मिलाया है।
ड्रोन प्रशिक्षण स्कूल का उद्घाटन 
असम के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री केशव महंत ने आज  इस ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा, ‘‘विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेने के बाद युवा देश में कहीं भी और किसी भी क्षेत्र में काम कर सकते हैं।’’भारत में डीजीसीए द्वारा मान्यता प्राप्त पहले ड्रोन प्रशिक्षण स्कूल का उद्घाटन पिछले सा हरियाणा में किया गया था।

Desk Team