असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 3 अक्टूबर को कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई कार्यवाही में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कहा कि गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर यानि एक्स पर कहा कि बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाही करते हुए असम पुलिस ने एक स्पेशल ऑपरेशन में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।’’
आपको बता दे कि सीएम सरमा पिछले साल से राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। फरवरी में पहले चरण में असम पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था
वही , एक सूत्र ने कहना है कि राज्य में बाल विवाह विरोधी अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 1 सितंबर को हुई थी। इस स्पेशल ऑपरेशन में पुलिस द्वारा बाल विवाह में शामिल हजारों लोगों को गिरफ्तार किए जाने का अनुमान है।
असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाही करते हुए 800 से ज्यादा लोगों को किया गिरफ्तार – सीएम सरमा
Summary :
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 3 अक्टूबर को कहा कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई कार्यवाही में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कहा कि गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर यानि एक्स पर कहा कि बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाही करते हुए असम पुलिस ने एक स्पेशल ऑपरेशन में 800 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।’’ आपको बता दे कि सीएम सरमा पिछले साल से राज्य में बाल विवाह को रोकने के…


Download Android App
Download iOS App



