असम : करीमगंज में बड़ा सड़क हादसा, छठ पूजा कर लौट रहे 9 लोगों की मौत

Summary :

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा है कि असम पुलिस ट्रक के चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

असम के करीमगंज में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेशनल हाईवे-8 पर ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। सभी मृतक छठ पूजा करके लौट रहे थे।
घटना में 9 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा है कि असम पुलिस ट्रक के चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।


दरअसल, गुरुवार सुबह करीमगंज में नेशनल हाईवे 8 पर बैठाखाल में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हुआ है। करीमगंज थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसा करीमगंज के बैठाखाल इलाके में हुई। हमें जानकारी मिली है कि इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है। एक शव करीमगंज सिविल अस्पताल में पहुंच गया है। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Desk Team