असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं। बांग्लादेश से सटे जिले में कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। सांप्रदायिक हिंसा फैलाया जा रहा है, ऐसे में सीएम सरमा ने ऐलान किया कि अशांति फ़ैलाने वालों को देखते ही गोली से उड़ा दो।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं। सीएम सरमा ने जिले में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर एक्शन में हैं। बांग्लादेश से सटे जिले में कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। सांप्रदायिक हिंसा फैलाया जा रहा है ऐसे में सीएम सरमा ने ऐलान किया कि अशांति फ़ैलाने वालों को देखते ही गोली से उड़ा दो। सीएम ने धुबरी दौरे के दौरान कहा, जैसे ही मैं गुवाहाटी पहुंचूंगा, आदेश दे दिया गया है।
सीएम सरमा ने बढ़ते तनाव को देखते हुए निर्देश दिया, “रात में बाहर घूमने या पत्थरबाजी करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी। धुबरी में एक मंदिर के अंदर गौ मांस मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद से इलाके में तनाव फैला हुआ है। बकरीद के एक दिन बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद सोमवार को इलाके में निषेधाज्ञा लागू हो गई थी। मंगलवार को लगाम हटा दिया गया। अगले ही दिन कुछ पत्थरबाजो ने हालत को और गंभीर बना दिया।
नबीन बांग्ला पोस्टर से विवाद
सीएम सरमा ने आदेश देते हुए आगे कहा, “बकरीद से पहले नबीन बांग्ला नामक एक संगठन ने भड़काऊ पोस्टर लगाए थे. पोस्टर में धुबरी को बांग्लादेश में मिलाने की बात लिखी थी। ऐसे में सीएम ने इसे राज्य की संप्रभुता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि CRPF और RAF के जवानों को बिगड़ते हालात को देखते हुए तैनात किए जाएंगे। जो लोग हिंसा फ़ैलाने का काम करेंगे उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
धुबरी में एक विशेष वर्ग हमारे मंदिरों को क्षति पहुंचाने की नीयत से सक्रिय हो चुका है।
We have issued SHOOT AT SIGHT ORDERS. pic.twitter.com/DDYqe0Xe1f
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 13, 2025
खुद करेंगे मंदिर की निगरानी
उन्होंने आगे कहा, अगर जरुरत पड़ेगी तो खुद निगरानी करूंगा। सांप्रदायिक तनाव के बाद सीएम हिमंत ने धुबरी का दौरा किया और अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी असम के धुबरी जिले को लेकर विवाद हो चुका है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में एक संबोधन के दौरान धुबरी की तुलना मिनी बांग्लादेश से की थी। इसके बाद विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा था।
Today Gold Rate: 1 लाख के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें आज का भाव


Download Android App
Download iOS App



