उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 25 नवम्बर को होंगे विधानसभा उपचुनाव

Summary :

आयोग ने कहा कि इन सीटों पर 25 नवम्बर को मतदान होगा और मतगणना 28 नवम्बर को होगी। लोकसभा की दो और विधानसभा की 51 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था।

पश्चिम बंगाल की तीन सीटों और उत्तराखंड की एक सीट पर 25 नवम्बर को विधानसभा उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। राज्य सरकारों के अनुरोध पर इन दो राज्यों में उपचुनाव नहीं कराए गए थे। उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव और पश्चिम बंगाल सरकार में दुर्गा पूजा उत्सव का हवाला दिए जाने के कारण उपचुनावों को टाल दिया गया था। 
उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट और पश्चिम बंगाल की कालियागंज, करीमपुर तथा खड़गपुर सदर सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। आयोग ने कहा कि इन सीटों पर 25 नवम्बर को मतदान होगा और मतगणना 28 नवम्बर को होगी। लोकसभा की दो और विधानसभा की 51 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था। 
Image
यदि आवश्यक हुआ तो कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर पांच दिसम्बर को उपचुनाव कराया जाएगा क्योंकि विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है और इस पर अगले कुछ दिनों में निर्णय लिया जाएगा। 

Desk Team