गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों में जीत के लिए अपनी जमीन तैयार करने में लगी कांग्रेस के नेताओं का राज्य दौरा जारी है। इस बीच पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी 30 अक्टूबर को राज्य का एक दिवसीय दौरे करेंगे। कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख गिरीश चोडनकर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान यहां के पास बम्बोलिम में एसपीएम स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, राहुल गांधी 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे यहां पहुंचेंगे और उसके बाद वह डोना पाउला में अंतरराष्ट्रीय केंद्र में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
गोवा में अक्टूबर के अंत तक कोरोना टीके की दूसरी खुराक की 100% कवरेज कर पाना मुश्किल
राहुल की यात्रा महत्व रखती है क्योंकि कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी है। साल 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी को 13 सीटों पर ही कामयाबी मिल सकी थी। लेकिन भाजपा क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने में सफल रही।


Download Android App
Download iOS App



