तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी अपने गृह जिले सेलम में इडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र से और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम थेणी जिले में बोदिनायाकनूर से चुनाव लड़ेंगे।
மாண்புமிகு முதல்வர் திரு. எடப்பாடி கே. பழனிசாமி, மாண்புமிகு துணை முதல்வர் திரு. ஓ.பன்னீர்செல்வம் ஆகியோரின் முக்கிய அறிவிப்பு.
சட்டமன்ற பேரவை பொது தேர்தல் – 2021
கழக வேட்பாளர்கள் முதல் பட்டியல். pic.twitter.com/l73K5aoEqF
— AIADMK (@AIADMKOfficial) March 5, 2021
वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) रोयापुरम से और सी वी शनमुगम (विधि मंत्री) उत्तरी तमिलनाडु में विल्लुपुरम से चुनावी मुकाबले में उतरेंगे। विधायक एस पी शनमुगनाथन और एस थेनमोझी क्रमश: श्रीवैगुंडम और नीलाकोट्टई (आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे।


Download Android App
Download iOS App



