अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का निधन, CM बघेल बोले- निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया

Summary :

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का सोमवार देर रात निधन हो गया। करुणा शुक्ला कुछ दिन पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गई थी और यहां एक निजी अस्पताल में वह भर्ती थी, जहां देर रात उनका निधन हो गया।

समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रही शुक्ला भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही। वह 2013 में कांग्रेस में शामिल हो गई थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्ला के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

सीएम बघेल ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति।’’

Desk Team