अटलजी सद्भाव की राजनीति के समर्थक थे : कमलनाथ

Summary :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक कविता की दो पिंक्तयां साझा करते हुए पूर्व प्राानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को याद किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक कविता की दो पिंक्तयां साझा करते हुए पूर्व प्राानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को याद किया। कमलनाथ ने उन्हें सद्भाव की राजनीति का समर्थक बताया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा, “छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।” 
उन्होने अटलजी की राजनीतिक क्षमताओं का स्मरण करते हुए कहा, “भारतीय राजनीति में सद्भाव की राजनीति के समर्थक पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।” 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे वाजपेयी का 2018 में लंबी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुíवज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। आज शुक्रवार को उनकी पहली पुण्यतिथि है। 

Desk Team