जबसे भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई है तब से ही पाकिस्तानी सरकार के साथ साथ पाकिस्तानी अवाम भी भारत के फैसले पर बौखलाए हुए है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स और सेलिब्रिटीज भी अफवाह फैला रहे है, भारत के खिलाफ बातें बना रहे है और ट्रोल करने की कोशिश कर रहे है। हाल ही में 15 अगस्त के दिन अदनाम सामी को भी ट्रोल करने की कोशिश की गयी।
.jpg)
पाकिस्तान के ट्रोलर्स ने भारत की नागरिकता प्राप्त कर चुके अदनान सामी को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए अदनान से उनके पिता को लेकर सवाल किये। अदनान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए ट्रोलर का मुंह बंद करा दिया।
.png)
पाकिस्तान से कराची के रहने वाले मोहम्मद शफीक ने अदनाम सामी से सवाल किया ‘उनके पिता कहां पैदा हुए थे और कहां मरे।’ इस सवाल पर अदनाम ने जवाब देते हुए लिखा ‘मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए, 2009 में भारत में ही मरे। आगे बोलो।’

पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स को ये खबर मिली थी कि अदनान सामी भारत का स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मना रहे थे और इस बात से बौखलाए पाकिस्तानी यूजर्स ने अदनान को ट्रोल करने की नाकाम कोशिश की।
.jpg)
आपको बता दें अदनान पाकिस्तानी मूल के है लेकिन पैदा ब्रिटेन में हुए थे और साल 2016 में भारत की नागरिकता हासिल करने से पहले उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। पाकिस्तानी यूजर्स को इसी बात से मिर्ची लगी है कि अदनान भारत में इतने खुश कैसे है।

एक बार करारा जवाब मिलने पर भी पाकिस्तानी ट्रोल्स यहीं नहीं रुके और एक ने अदनान से सवाल किया कि आपने आखिरी बार बीफ कब खाया था। इस पर अदनान ने जवाब दिया, ‘पूरी दुनिया जानती है कि मैंने कितना खाया है और क्या खाया है। मुझे लगता है कि तुम हमेशा बीफ खाते हो और इस महान उपलब्धि से तुमने सिवाय कर्ज बढ़ाने के क्या हासिल कर लिया है।’

इस जवाब के बाद ट्रोलर्स से अदनान से दूर रहने में ही भलाई समझी। आपको बता दें ‘कभी तो नजर मिलाओ’ और ‘लिफ्ट करा दे’ जैसे गानों से अदनान सामी ने भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की थी और उनके कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट बजाने के लिए भी जान जाता है। अदनान सामी ने हमेशा कहा है कि उन्हें भारत से जो प्यार मिला है, वही उनके लिए ‘सबकुछ’ है।


Download Android App
Download iOS App



