झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के खिलाफ भाजपा की जिला स्तरीय आक्रोश रैली बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही।धनबाद, रामगढ़, देवघर, जामताड़ा, गढ़वा, लोहरदगा और बोकारो में विरोध रैली निकाली गई जहां पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ के नारे लगाए।
हेमंत के शासन में चरम पर भ्रष्टाचार
धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर रैली का नेतृत्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि झारखंड में मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं।उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन के शासन में राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और खदानों व खनिजों की लूट चरम पर पहुंच गई है।”भाजपा की रैली 21 नवंबर को शुरू हुई थी और 25 नवंबर को खत्म होगी।हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ जिले में रैली का नेतृत्व किया। सिन्हा ने कहा कि झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



