2024 लोकसभा चुनाव पर विपक्ष की नजर! आदित्य ठाकरे पहुंचे पटना, तेजस्वी और नीतीश से की मुलाकात

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ‘‘विपक्षी एकता’’ की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र में विपक्षी दल शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ‘‘विपक्षी एकता’’ की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र में विपक्षी दल शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
Aditya Thackeray Tejashwi Yadav Meeting Patna Bihar Opposition Alliance  2024 Latest News Update - Aditya Tejashwi Meeting: आदित्य ठाकरे-तेजस्वी  यादव के बीच राबड़ी आवास पर हुई मुलाकात, इन मुद्दों ...
आदित्य ठाकरे के पिता उद्धव ठाकरे ने कुछ साल पहले भाजपा से नाता तोड़ लिया था। आदित्य अपनी पार्टी के सहयोगियों प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई के साथ बुधवार दोपहर यहां पहुंचे और सीधे तेजस्वी यादव के आवास गए। तेजस्वी यादव के साथ आदित्य ठाकरे की मुलाकात पूर्व निधार्रित थी। तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को अपने पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट कीं। दोनों युवा नेता अलग-अलग विचारधारा से आते हैं। आदित्य ठाकरे के दादा एवं शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे जहां हमेशा मराठा गौरव और हिंदुत्व के पैरोकार रहे थे, वहीं तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर एक धर्मनिरपेक्ष नेता की रही है।
बिहार में तेजस्वी से मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे, फिर सीएम नीतीश से भी की  मुलाकात - Aditya Thackeray arrives in Bihar to meet Tejashwi, meets CM  Nitish also ntc - AajTak
जानकारी के मुताबिक बाद में आदित्य ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। आदित्य ठाकरे के साथ तेजस्वी भी साथ थे। नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर बिहार में महागठबंधन की नयी सरकार बनायी है। कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता को लेकर सक्रिय हैं।

Desk Team