बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के भाई की कार पर शरारती तत्वों ने किया हमला, TMC पर लगाया आरोप

Summary :

शुभेंदु अधिकारी के भाई और भाजपा नेता सौमेंदु अधिकारी ने तृणमूल ब्लॉक के अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी पर तीन मतदान केंद्रों पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा, मेरे यहां आने तक उनकी शरारतें जारी रहीं, इसलिए उन्होंने मेरी कार पर हमला किया।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों पर कथित रूप से मतदाताओं के बीच नकदी वितरित करने के आरोप लगाए गए। भाजपा ने पोल बॉडी के साथ शिकायत दर्ज की है।
सुवेन्दु अधिकारी के भाई और भाजपा नेता सौमेंदु अधिकारी ने तृणमूल ब्लॉक के अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी पर तीन मतदान केंद्रों पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा, मेरे यहां आने तक उनकी शरारतें जारी रहीं, इसलिए उन्होंने मेरी कार पर हमला किया और मेरे ड्राइवर की पिटाई की। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मतदान के दौरान झाड़ग्राम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
उधर, चुनाव आयोग के मतदाता एप के अनुसार, बांकुड़ा जिले में दोपहर तक लगभग 36.48 प्रतिशत, झाड़ग्राम 36.87, पश्चिमी मिदनीपुर में 35.90, पुर्वी मेदिनीपुर में 38.80 और पुरुलिया में 33.65 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्वी मिदनापुर में मतदान से पहले शनिवार की सुबह भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्सतामल में हुई गोलीबारी की घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
वहीं तुलसीड़ी गांव में आग लगने की घटना से तनाव पैदा हुआ। सुरक्षा बल उस क्षेत्र में कड़ी निगरानी रख रहे हैं, जो कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। बांकुड़ा जिले में 20 बूथों पर, झारग्राम में आठ और पुरुलिया में 39 मतदान केंद्रों से ईवीएम में खराबी की खबरें सामने आइर्ं। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपना वोट डालने के लिए दो घंटे से अधिक इंतजार किया।

Desk Team