आरएसएस कार्यालय को घेरने की कोशिश करने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के सदस्यों को नागपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। दरअसल वामन वेश्राम द्वारा गठित भारत मुक्ति मोर्चा ने आरएसएस की विचारधारा को संविधान के खिलाफ बताकर मुख्यालय का घेराव करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सतकर्ता के चलते घेराव करने वाले लोगों को रास्ते में ही रोक दिया, जिसके बाद मोर्चा के सदस्य लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया हैं , जबकि भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष वामन मेश्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
सैंकड़ो की संख्या में नागपुर पहुंचे थे कार्यकर्ता
भारत मुक्ति मोर्चा को कार्यकर्ता सैंकड़ों की संख्या में नागपुर में पहुंचे थे , जहां वह आरएसएस मुख्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराना चाहते थे। घेराव करने से रोकने पर कार्यकर्ता नागपुर के इंदौरा चौक पर धरना पर बैठ गए। पुलिस शुरू में ही भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विरोध करने की इजाजत नहीं दी थी। क्योंकि नागपुर में जगह -जगह धार्मिक प्रोग्राम आयोजित किए गए हैं , जिससे इनके धरना प्रदर्शन करने से माहौल खराब संभावना बनी रहती था।
इंदौरा ईलाके में धारा १४४ लागू , हाईकोर्ट से परमिशन नहीं
मुक्ति मोर्चा के सदस्य अध्यक्ष वामन मेश्राम की याचिका बोम्बे हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि कार्यक्रम को ६ से ९ तारीख के बीच आयोजित किए जाए, लेकिन संगठन अपने आदोलंन की तारीख पर अटल पर रहे , जिससे स्थिति बिगड़ने की संभावना को देखते हुए नागपुर पुलिस ने इंदौरा ईलाके में धारा १४४ लागू करके सवेंदनशीलता को अख्तियार कर लिया था। जिसके बाद से ही नागपुर पुलिस ने हाईकोर्ट परमिशन नहीं मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई को सख्ती बरत रही थी।


Download Android App
Download iOS App



