अनुष्का शर्मा के भड़कते ही पैपराजी को देनी पड़ी सफाई, वीडियो देखते ही नेटिजन्स बोले- इतने नखरे क्यों

Summary :

अनुष्का शर्मा का मुंबई एयरपोर्ट वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पापाराजियों पर गुस्सा रही हैं। उन्हें लगा कि पापाराजियों ने वामिका की तस्वीर ली है। अब लोग उनके ऐटिट्यूड पर बवाल काट रहे हैं।

बॉलीवुड के कई सेलेब्स
जहां अपने बच्चों को मीडिया अटेंशन मिलने पर खुश होते हैं वहीं कुछ सेलेब्स अक्सर
ही अपने बच्चों को पैपराजी से बचाते नजर आते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
भी उन्हीं में से एक हैं। अनुष्का और विराट की बेटी वामिका जब से इस दुनिया में आई
है तभी लोग उसकी एक झलक देखने के लिए बैचेन हैं लेकिन ये कपल हमेशा अपनी बेटी को
पैपराजी से बचाता दिखता है।

3 times Anushka Sharma proved tie-dye is making a major comeback

अनुष्का शर्मा ने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पापाराजियों
से वामिका की तस्वीर न शेयर करने की गुजारिश कर चुकी हैं। वहीं पैपराजी भी अनुष्का
की इस पर्सनल रिक्वेस्ट का सम्मान कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का
शर्मा का एक वीडियो खूब फैल रहा है जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी पर गुस्सा करती दिख
रही है लेकिन अनुष्का का ये बिहेवियर लोगों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है।

दरअसल, हाल ही में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। जहां उनका एक वीडियो पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम
पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में अनुष्का पहले तो विराट के साथ पैपराजी को पोज
देती दिखाई दे रही हैं लेकिन कुछ ही वक्त बाद वह अचानक से पैपराजी पर भड़क उठती
हैं और हाथ के इशारे से पूछती है कि बेबी का फोटो क्यों ले रहे हो।

Anushka Sharma shares note on Virat Kohli's birthday: Your core is made of  honesty - The Week

तभी अनुष्का का स्टाफ भी इस बात को लेकर ऑब्जेक्शन जता रहे हैं और कह रहे हैं
कि वे बेबी का वीडियो न बनाएं। अनुष्का के भड़कते ही पैपराजी उन्हें सफाई देने
लगते हैं। वीडियो में पेप्स उनसे कहते दिख रहे हैं कि बेबी का नहीं ले रहे हैं।
अनुष्का का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और उनके इस बिहेवियर पर लोग
अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- किसी को भी उनकी बेटी को नहीं देखना है, न ही उसकी फोटो ही देखनी है। उन्हें जबरदस्त ऐटिट्यूड है। एक अन्य यूजर ने
लिखा
, ‘इतने नखरे क्यों हैं, है तो इंसान ही। अल्लू अर्जुन को
देख लो
, लाइन में लगकर दर्शन किया है गोल्डन टेंपल में।‘ वहीं कुछ लोग अनुष्का की अपकमिंग मूवी को बायकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं।

Desk Team