बुल्गारिया के बाबा वेंगा एक प्रसिद्धि भविष्यवक्ता हैं।जिन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणियां की है। जिसको लेकर लोग चिंतित हो गए हैं। साल 2023 के लिए उन्होंने कई भविष्यवाणियां की थी। आइये जानें उन्होंने साल 2023 के लिए कौन- कौन सी भविष्यवाणियां की हैं?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से खौफ
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में यह कहा गया है कि साल 2023 अंधकारमय और त्रासदी वाला रहेगा।इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा जो कि परमाणु हमले के कारण हो सकता है। बाबा वेंगा ने इस साल भयानक युद्ध और सोलर सुनामी आने की भी आशंका जताई है। बाबा वेंगी की भविष्यवाणी में कहा गया है इंसानों के द्वारा बच्चों को पैदा करने का पारंपरिक तरीका अब खत्म हो सकता है। वहीँ अब लैब में बनने वाले बच्चे के त्वचा का रंग और उनकी शारीरिक विशेषताएं उनके माता –पिता तय करेंग।
देखिए कौन थे बाबा वेंगा बुल्गारिया
बाबा वेंगा बुल्गारिया के निवासी थे।वे जन्म से अंधे थे। उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। बाबा वेंगा ने अपना जीवन बुल्गारिया में कोझुह पहाड़ों के रूपाइट क्षेत्र में बिताया था। इसके बावजूद वे सब कुछ महसूस कर सकते थे. बाबा वेंगा का जन्म 3 अक्टूबर 1911 को हुआ था. इनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था जो बाबा वेंगा के नाम से प्रसिद्धि हुए ।
ज़हरीले बादल दुनिया में फैलने की जतायी बाबा ने आशंका
उन्होंने ये भी कहा बिजली संयंत्र में विस्फोट से जहरीले बादल दुनिया में फैल सकते हैं, जो एशिया के पूरे महाद्वीप को घने अंधेरे में धकेल देगा।इसकी वजह से लाखों लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आकर मर सकते हैं।
बाबा वेंगा कहा कि हो सकता है एलियन अटैक
भविष्यवाणी में कहा गया है कि पृथ्वी पर किसी और ग्रह से आये शक्तियों का अटैक हो सकता है।जिसमें लाखों लोग मारे जायेंगे। विश्लेषक इसकी आशंका एलियन के हमले से कर रहें हैं। उनका कहना है कि पृथ्वी पर एलियन का हमला हो सकता है. इस हमले के द्वारा काफी जन हानि हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



