Balasaheb Thackeray: PM मोदी ने दी बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि

Summary :

आज के दिन 23 जनवरी को शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई जाती है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज के दिन  23 जनवरी को शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई जाती है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। मैं हमेशा उनके साथ अपनी यादों को संजोकर रखूंगा। समृद्ध ज्ञान और हाजिरजवाबी के मामले में वह धनी थे। उन्होंने अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।’’

बाला साहेब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहेब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं।

Desk Team