केरल से एक दिल को दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, अलप्पुझा जिले में आज (सोमवार) सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें पांच लोगों के मौत की ख़बर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि अलप्पुझा के पास अंबालापुझा में यह दुर्घटना उस समय हुई, जब एक कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई।
पांचों लोग इसरो के में संविदा कर्मचारी थे
अधिकारियों के मुताबिक, ये पांचों लोग तिरुवनंतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भोजनालय में संविदा कर्मचारी थे और वे एक शादी समारोह में शामिल होने अलप्पुझा जा रहे थे। पुलिस ने कहा, “हादसा देर रात डेढ़ बजे के करीब हुआ। कार में सवार पांचों लोग मारे गए। ट्रक का चालक और खलासी हिरासत में हैं।”
चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पांचों शवों को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है और उन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



