बालासाहेब थोराट होंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Summary :

कांग्रेस में इस्तीफो का दौर जारी है, इसी बीच महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वही,बालासाहेब थोराट को महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस में इस्तीफो का दौर जारी है, इसी बीच महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वही, बालासाहेब थोराट को महाराष्ट्र  का  नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अशोक चव्हाण ने भी बालासाहेब थोराट के नाम पर अपनी सहमति जताई थी। 
आपको बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम और भी शामिल थे जिनमे से हर्षवर्धन पाटिल भी एक थे, लेकिन पार्टी ने बालासाहेब थोराट को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना। 
बालासाहेब थोराट ने दुग्ध सहकारी आंदोलन में दिया था योगदान:
बालासाहेब थोराट अहमदनगर जिले के संगमनेर से पहली बार 2009 में विधायक बने और वह प्रदेश की दुग्ध सहकारी आंदोलन में योगदान देने में शामिल रहे है।  
महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस प्रदेश में अपना नेतृत्व मजबूत करना चाहती है ताकि वह बीजेपी और शिवसेना को आगामी चुनावों में चुनौती दें सके। पार्टी में इसीलिए बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। 
महाराष्ट्र में कांग्रेस की हालत बिगड़ती ही जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी  उठा रही है और किसी समय प्रदेश में कमजोर रहने वाली भाजपा लोकसभा से लेकर विधानसभा तक में अच्छा कार्य कर रही है। 
राधाकृष्ण विखे पाटिल के इस्तीफे के बाद बालासाहेब थोराट को अभी हाल ही में विधायक दल का नेता चुना गया है। थोराट यूपीए के पहले कार्यकाल में सरकार में कृषि और राजस्व मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं। थोराट अहमदनगर जिले के संगमनेर से साल 2009 में विधायक चुने जाने के बाद अपने क्षेत्र में कई सहकारी शिक्षण संस्थान शुरू किये है।  

Desk Team