अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। कंगना पर ट्वीट और इंटरव्यू के जरिए सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया। जानकारी के मुताबिक मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद नाम के याचिकाकर्ताओं ने अदालत में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि कंगना अपने ट्वीट और टीवी चैनलों पर इंटरव्यू के जरिए हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा कर रही हैं। कोर्ट के इस आदेश और एफआईआर दर्ज होने के बाद कंगना की मुसीबत और बढ़ सकती है। इससे पहले 13 अक्टूबर को कनार्टक पुलिस ने केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों का विरोध करने वाले लोगों पर कंगना की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।
बता दें कि कंगना ने 21 सितंबर को जारी अपने ट्वीट में कहा था कि जिन लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध किया था वही लोग कृषि कानूनों का विरोध कर देश में आतंक का माहौल कायम करना चाहते हैं। तुमाकुरु न्यायालय के निदेर्श पर कंगना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Android App
Download iOS App



