जेल में कैद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को एक अदालत ने दो मामलों में आज जमानत दे दी। लेकिन फिलहाल उनके जेल से बाहर आने की संभावना नहीं है। अभियोजन के वकील ने कहा कि मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश अदालत के उन्हें दो मामलों में जमानत दे दी है। पहला मामला फर्जी जन्म तिथि से संबंधित है जबकि दूसरा मामला राष्ट्रीय ध्वज की अवहेलना करने का है।
न्यायाधीश इमरा उल काइस ने उन्हें जमानत देते हुए कहा कि इन मामलों में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप जमानती हैं। विधि विशेषज्ञों और अदालत के अधिकारियों ने कहा कि जमानत मिलने के बाद भी उनके जेल से बाहर आने की संभावना नहीं है क्योंकि उनपर कई अन्य आरोप भी हैं। खालिदा जिया की उम्र 70 साल से ज्यादा है। गौरतलब है कि जिया एक अनाथालय को मिले विदेशी चंदे के गबन के मामले में पांच साल की सजा काट कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



