झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से प्रतिबंधित पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक संगठन का एरिया कमांडर है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुजीत राम उर्फ़ साहू जी की गिरफ्तारी में मदद करनेवाली किसी भी तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति को ईनाम में दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने आनंदपुर पुलिस थाने के अंतर्गत बोरोटीका गांव स्थित एक नवनिर्मित घर में छापेमारी की, जिसमें पीएलएफआई के नेता और उसके सहयोगी राजू भुइयां और महावीर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान खूंटी जिले के निवासी सुजीत ने संगठन में एरिया कमांडर के रूप में कार्य करने की बात स्वीकार की है और उसका सहयोगी (दोनों की उम्र 19 साल) स्थानीय निवासी हैं। सुजीत कम से कम 10 मामलों में वांछित है।’’

Download Android App
Download iOS App