चुनावी राज्य कर्नाटक में दूध पर राजनीतिक संग्राम छिड़ा हुआ है। पैकेट दूध बेचने वाली दो कंपनियों ‘अमूल’ और ‘नंदिन’ को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमाने-सामने है। बीजेपी ने रविवार को कांग्रेस पर ‘अमूल’ दुग्ध ब्रांड की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया और कुछ आंकड़ों के जरिए जवाब दिया।
मामले को लेकर अमित मालवीय ने रविवार रात को किया ट्वीट

बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने रविवार रात को एक ट्वीट करते हुए कहा कि अमूल कंपनी की कर्नाटक में एंट्री नहीं हो रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अमूल और केएमएफ दोनों अपने उत्पाद को क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचते हैं।
केएमएफ का टर्नओवर 10 हजार करोड़

मालवीय ने कहा कि 2019 में राज्य में बीजेपी की सत्ता आने के बाद केएमएफ का टर्नओवर 10 हजार करोड़ बढ़ गया। 2022 में कंपनी का टर्नओवर 25 हजार करोड़ था। जिसमें से 20 हजार करोड़ रुपए कर्नाटक के किसानों के पास वापस गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में कर्नाटक दूध के मामले में सर-प्लस वाला राज्य बन गया है। डेयरी किसान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नंदिन ब्रांड के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस ने गोहत्या रोकने के लिए लाए जाने वाले कानून का विरोध किया। बीजेपी की प्लानिंग नंदिन को बड़ा ब्रांड बनाने की है।
15 फीसदी हिस्सा कर्नाटक राज्य से बाहर
बीजेपी ने कहा कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ( KMF) देश की दूसरी सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था है। महाराष्ट्र गोवा समेत कई राज्यों में इसके डिपो हैं। कुल बिक्री का 15 फीसदी हिस्सा कर्नाटक राज्य से बाहर है। अमूल और केएमएफ के बीच विलय जैसी कोई बात नहीं।दरअसल, पांच अप्रैल को अमूल कंपनी की ओर से एक ट्वीट किया गया। जिसमें कंपनी ने बेंगलुरु में ऑनलाइन दूध की डिलिवरी शुरू करने का संकेत दिया। अमूल के इस ट्वीट के सहारे कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी गुजराती कंपनी अमूल के जरिए कर्नाटक में नंदिनी कंपनी के वर्चस्व को खत्म करना चाहती है।
सोशल मीडिया पर #GoBackAmul ट्रेंड
स्थिति ये पैदा हो गई की सोशल मीडिया पर #GoBackAmul ट्रेंड करने लगा। सियासी दलों के कुछ नेताओं ने यह भी संकेत दिया कि कर्नाटक में अमूल और नंदिनी मर्जर करने जा रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने किसानों से केवल नंदिनी ब्रांड के दूध के इस्तेमाल की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



