कोलकाता : पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद में मंगलवार को चुनाव से संबंधित झड़प में एक मतदाता पियारुल अबुल कलाम को मौत हो गयी। प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया कि रानीताला बालिग्राम मतदान केन्द, पर पियारुल अबुल कलाम मतदान के लिए कतार में खड़ था तभी भगवानगोला के पास बांस के डंडों और अन्य हथियारों से लैस से तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता झगड़ने लगे।
कांग्रेस नेता अबू हेना ने दावा किया कि पीड़ति उनकी पार्टी का कार्यकर्ता था। तृणमूल नेता अबू तहेर खान ने कहा कि पीड़ति की मौत दुखद है लेकिन यह चुनावी हिंसा नहीं थी। उन्होंने कहा कि पीड़ति की पारिवारिक झगड़ की वजह से मौत हुई है। पियारुल को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह चुनाव के दौरान झड़प में पहली मौत है। इससे पहले 11 अप्रैल और 19 अप्रैल को राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




